Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा किया गया जप्त…

    July 5, 2026

    आरंग विधानसभा-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

    July 5, 2026

    बड़ी खबर-भारी वर्षा की चेतावनी-निसदा बांध के 06 गेट खोले गये…

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राष्ट्रीय अविष्कार अभियान-03 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में इतने शिक्षक हुए शामिल…
    Blog

    राष्ट्रीय अविष्कार अभियान-03 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में इतने शिक्षक हुए शामिल…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 7, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय अविष्कार अभियान-03 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में इतने शिक्षक हुए शामिल…

    आरंग । स्कूल शिक्षा विभाग राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत 3 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय चरण भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आई आई टी ) भिलाई में 03 से 05 मार्च को आयोजित किया गया । इस प्रशिक्षण में राज्य के सभी जिलों से 50 शिक्षकों ने भाग लिया । रायपुर जिला से होरीलाल पटेल, शिक्षक शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय – बोरिद, संकुल समन्वयक-मोखला, विकासखंड,आरंग एवं सुश्री वीणा श्रीवास शिक्षक शास. पूर्व माध्य. विद्यालय पुरानी बस्ती-तिल्दा, विकासखंड – तिल्दा नेवरा ने जिला का प्रतिनिधित्व किया । शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में आई आई टी भिलाई के विशेषज्ञ प्रोफेसर के द्वारा प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अभिरुचि, जिज्ञासु प्रवृति, तार्किकता एवं गणितीय कुशलता की प्राप्ति हेतु नवीन शिक्षण प्रविधि और तकनीकी का उपयोग करने पर प्रकाश डाला | विषय विशेषज्ञों के मार्ग मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया जिससे नवीन तकनीकी से अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए शोध कार्यों से प्रत्यक्ष रूबरू कराया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में आई आई टी के निर्देशक डॉ. राजीव प्रकाश के निर्देशन एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. महबूब आलम के नेतृत्व में डा.शेषा वेमपती, डां. अशरीफा, डाॅ. नागेश पाटिल,डॉ. प्रवेश शुक्ला एवं शोधार्थियों द्वारा गणित,भौतिकी, विज्ञान, नेचुरल इंस्पायर सांइस्टिफिक रिचर्स के साथ विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर सरलतम तरीके से प्रकाश डाला गया । राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा से सहायक परियोजना अधिकारी राजकुमार चापेकर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता एवं उद्देश्य पर अपनी बात रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बच्चों को कक्षाकक्ष में सीखने, सीखाने की प्रक्रिया में नवीन तकनीकी का उपयोग करते हुए रोचक तरीके से प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों में विज्ञान, गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करते हुए करके सीखना पर महत्व दिया । रोचक तरीके से कम से कम साधन में इकाई अनुसार समझ अनुरूप, सरलतम शैक्षणिक प्रादर्श का निर्माण कर आदर्श स्थिति में समझ उत्पन्न करना है। साथ ही आई आई टी भिलाई के प्रोफेसर ने अपने शैक्षणिक यात्रा के साथ अनुभव साक्षा किया । प्रतिभागी शिक्षकों नें राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत इस प्रशिक्षण को अत्यंत प्रभावी बताया एवं इस अनुभव को अपने स्कूल के विद्यार्थियों को प्रदान करनी की बात कही ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा किया गया जप्त…

    July 5, 2026

    आरंग विधानसभा-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

    July 5, 2026

    बड़ी खबर-भारी वर्षा की चेतावनी-निसदा बांध के 06 गेट खोले गये…

    July 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा किया गया जप्त…

    Vinod GuptaJuly 5, 2026116 Views

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा किया गया जप्त… आरंग। आरंग थाना…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.