महाशिवरात्रि-साल भर में इसी एक दिन माँ चंडी के इस रूप का होता है दर्शन-चरण दर्शन का मिलता है सौभाग्य….

आरंग। महाशिवरात्रि पर्व में जहाँ पुरे क्षेत्र में भगवान् भोले नाथ जी के पूजन अभिषेक का विशेष महत्व होता है वही महाशिवरात्रि के दिन ही माँ चंडी में महिषसुर मर्दिनी के स्वरूप तथा चरण दर्शन का भी सौभाग्य साल भर में इसी दिन मिलता। मंदिर के पुजारी मोहित तिवारी ने खबर छत्तीसगढ़ से चर्चा करते हुए बताया कि धर्म नगरी आरंग के बागेश्वर पारा में स्थित माँ चंडी मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन माँ चंडी महिषासुर मर्दिनी के रूप में दर्शन देती है। साल भर में एक बार महाशिवरात्रि के दिन ही महिषासुर मर्दिनी के पूरा स्वरूप का दर्शन होता है साथ ही माता जी के चरणों का दर्शन करने का सौभाग्य भी मिलता है।आपको बता दे बागेश्वर पारा में बाबा बागेश्वर नाथ महादेव विराजमान है। प्रतिदिन महादेव का विशेष श्रृंगार पुरे छतीसगढ़ में विशेष आकर्षण का केंद्र है। महाशिवरात्रि के दिन यहां भव्य मेला भी लगता है तथा दूर दूर से श्रद्धालु गण दर्शन के लिए यहां आते है।
विनोद गुप्ता-आरंग


