ब्रेकिंग-आरंग में इतना प्रतिशत हुआ मतदान- अध्यक्ष पद के 06 तथा पार्षद पद के 49 प्रत्याशियो की किस्मत EVM में हुआ कैद….

आरंग। आरंग नगर पालिका चुनाव में 77 प्रतिशत मतदान हुआ। आज लोकतंत्र के इस महा पर्व में 79 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं तथा 75 प्रतिशत महिला मतदाताओं में मतदान किया। नगर पालिका चुनाव में आज मतदाताओं ने अपना मत डाल कर सभी प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला EVM मशीन बंद कर दिया है। नगर के 17 वार्डो के लिए बनाये गए 25 बूथो में शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न हुआ। सुबह जहाँ मतदान की गति धीमी थी वहीँ 12 बजे के बाद मतदान में तेजी आई जो शाम तक जारी रहा। एक ही EVM मशीन में अध्यक्ष और पार्षद का वोट डाला जाना था इसलिए प्रत्येक मतदान केंद्र में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें वोट डालने की प्रक्रिया बताई गई थी। आरंग नगर पालिका के कुल 17 वाडों में 19423 मतदाता है। जिसमें 9531 पुरुष, 9891 महिला और अन्य में 1 मतदाता हैं। आरंग नगर पालिका में 06 अध्यक्ष पद और 49 पार्षद पद के प्रत्याशियों की किस्मत का आज EVM में कैद हो गई है। 15 फरवरी को मतगणना होगा। आज मतदान प्रारम्भ होने के साथ ही सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र में डटे रहे वही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी सभी केंद्रों में जा जा कर मतदान का जायजा लेते रहे। विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया तथा मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान की अपील भी की।मतदान सम्पन्न होने के बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ दिनभर की हलचल की समीक्षा करते नजर आये। मतदान दल भी EVM के सील की प्रक्रिया में जुटे नजर आये। शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विनोद गुप्ता-आरंग


