Blog

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा प्रथम वर्षगांठ महोत्सव-यहां होगा सुन्दरकांड का पाठ एवं महाआरती का आयोजन..

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा प्रथम वर्षगांठ महोत्सव-यहां होगा सुन्दरकांड का पाठ एवं महाआरती का आयोजन..

आरंग। श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर आरंग के तत्वाधान में 11 जनवरी 2025 को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा प्रथम वर्षगांठ महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जायेगा।श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर आरंग प्रांगण में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा प्रथम वर्षगांठ महोत्सव पौष मास शुक्ल द्वादशी संवत 2081, 11 जनवरी 2025 शनिवार को सायं 5 बजे सुन्दरकांड का पाठ किया जायेगा तदुपरान्त महाआरती कर भोग प्रसाद वितरित किया जावेगा।ट्रस्ट ने आग्रह किया है कि सभी सनातनी अपने अपने घरों, चौक-चौराहों, सामाजिक भवनों, मंदिरों में दीप प्रज्जवलित कर मंगलपाठ कर इस वर्षगांठ पर्व को दीपावली की तरह मनायें।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button