Blog

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन-पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि….

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन-पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि….

आरंग।27 दिसंबर 2024/ देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।देश के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने नेतृत्व और आर्थिक सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी थी। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण की राह पर ले जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने दो कार्यकाल (2004-2014) तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई। डॉ. मनमोहन सिंह अपने सादगीपूर्ण जीवन और ईमानदार छवि के लिए हमेशा जाने जाते रहेंगे। उन्होंने हमेशा देश की प्रगति और आम जनता के हित को प्राथमिकता दी। उनका निधन भारत के लिए एक बड़ी क्षति है. वे एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने न केवल भारत को आर्थिक संकट से उबारा बल्कि एक समृद्ध और स्थिर देश की नींव भी रखी। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button