Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कल 09 अप्रेल से यहाँ होगा 05 दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह का आयोजन

    April 8, 2026

    दलहन-तिलहन फसल व‌ रकबा सत्यापन हेतु नया निर्देश-किसान पंजीयन तिथि इतने अप्रैल तक बढ़ा

    April 8, 2026

    स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया हेतु आवेदन 10 अप्रैल से प्रारंभ-पढ़िए पूरी जानकारी

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न-इन विषयो पर किया गया चिंतन….
    Blog

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न-इन विषयो पर किया गया चिंतन….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न-इन विषयो पर किया गया चिंतन….

    गरियाबंद।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा गरियाबंद नगर के परिवारों का कुटुंब मिलन का कार्यक्रम भूतेश्वर नाथ धाम में माँ भारती के छायाचित्र पर पूजन अर्चना व दीपप्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम में अतिथि नगर संघचालक सत्यप्रकाश मानिकपुरी , नागेंद्र वशिष्ठ क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मध्य क्षेत्र , षडानंद सरवांकर विभाग संयोजक कुटुंब प्रबोधन राजिम, व मुख्य वक्ता के रूप में हरिओम शर्मा प्रान्त संयोजक कुटुंब प्रबोधन छत्तीसगढ़,रहे।सर्वप्रथम भजन कीर्तन के पश्चात आये हुये कुटुंब मित्रों का वर्ग सह खेल हुआ जिसमें युवा महिलाओं, बुजुर्ग माताओं, बालिकाओं, युवा भैया ,वरिष्ठ भैया लोगों के साथ छोटे बालको ने विभिन्न खेलों में उत्साह पूर्वक भाग लिए। खेल के बाद 6 समूह में देश भक्ति गीत, भजन, दोहा, श्लोक पर आधारित अन्ताक्षरी हुआ। फिर उसी समूह में बौद्धिक प्रश्न मंच हुआ जिसमें भारत, छत्तीसगढ़, गरियाबंद रामायण, महाभारत, विधिध सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न पूछे गए जिसे सभी ने बहुत ही उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए।अतिथि उद्बोधन में नागेंद्र ने कुटुंब प्रबोधन के 6 उद्देश्य को क्रमशः भाषा, भूषा, भोजन, भजन, भवन, व भ्रमण को हमे अपने परिवार में अपनाने के साथ संयुक्त परिवार को कैसे बचाये । बच्चों में कैसे सनातन संस्कार को जागृत किया जाए इस पर चिंतन करना होगा

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुटुम्ब प्रबोधन प्रान्त संयोजक हरिओम शर्मा ने भारतीय परिवार व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताते हुए समाज मे पंच परिवर्तन में सामाजिक समरसता, स्व की भावना, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य बोध व कुटुंब प्रबोधन को बहुत ही विस्तार से रखा। भारत मे और विदेशों में परिवार की स्थिति पर प्रकाश डाला।अतिथि उद्बोधन के बाद कुटुंब परिवारों का सामुहिक भोजन किया गया। भोजन के पश्चात कुटुम्ब प्रबोधन राजिम विभाग संयोजक षडानंद ने परिचय के महत्व को बतलाते हुए सभी आये 93 परिवार के 306 कुटुंब मित्रो को अपना आये हुए सपरिवार का परिचय के लिये आमंत्रित किया गया तथा सभी क्रमसः परिचय दिए । कार्यक्रम के अंत मे भूतेश्वर नाथ भगवान की महाआरती किया गया।कार्यक्रम में कुटुम्ब प्रबोधन प्रान्त टोली सदस्य श्रीमती रसना शर्मा , खंड संघचालक महेन्द्र सोनी,जिला कार्यवाह चंद्रशेखर नागेश, जिला संयोजक कुटुंब प्रबोधन धमतरी पोखन लाल साहू, गरियाबंद से कमलनारायण वर्मा, जिला व्यवस्था प्रमुख डिगेश्वर साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य केशर कुमार निर्मलकर, जिला अध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर विश्व हिंदू परिषद गरियाबंद, सह खंड कार्यवाह जगत राम कश्यप, खंड संयोजक देवकुमार साहू, बौद्धिक प्रमुख रोमलाल निषाद, नगर व्यवस्था प्रमुख भानुप्रकाश सिंह राजपूत, नगर शारीरिक प्रमुख चंद्रहास श्रीवास, नगर बौद्धिक प्रमुख मनोज कुमार साहू, नगर विस्तारक होरी लाल व बहुत संख्या में नगर के कुटुंब मित्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन नगर कार्यवाह डॉ पुरन लाल सिन्हा जी ने किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    कल 09 अप्रेल से यहाँ होगा 05 दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह का आयोजन

    April 8, 2026

    दलहन-तिलहन फसल व‌ रकबा सत्यापन हेतु नया निर्देश-किसान पंजीयन तिथि इतने अप्रैल तक बढ़ा

    April 8, 2026

    स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया हेतु आवेदन 10 अप्रैल से प्रारंभ-पढ़िए पूरी जानकारी

    April 8, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कल 09 अप्रेल से यहाँ होगा 05 दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह का आयोजन

    Vinod GuptaApril 8, 2026

    कल 09 अप्रेल से यहाँ होगा 05 दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह का आयोजन आरंग। रायपुर…

    दलहन-तिलहन फसल व‌ रकबा सत्यापन हेतु नया निर्देश-किसान पंजीयन तिथि इतने अप्रैल तक बढ़ा

    April 8, 2026

    स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया हेतु आवेदन 10 अप्रैल से प्रारंभ-पढ़िए पूरी जानकारी

    April 8, 2026

    आरंग को मिली बड़ी सौगात-300 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण हेतु ₹8.66 करोड़ स्वीकृत

    April 7, 2026
    हमसे जुड़े रहें
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    हमारा पता
    हमारा पता

    प्रधान संपादक एवं स्वामी :रेखराम साहू
    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com
    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास
    वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    हमारी पसंदीदा खबरें

    कल 09 अप्रेल से यहाँ होगा 05 दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह का आयोजन

    April 8, 2026

    दलहन-तिलहन फसल व‌ रकबा सत्यापन हेतु नया निर्देश-किसान पंजीयन तिथि इतने अप्रैल तक बढ़ा

    April 8, 2026

    स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया हेतु आवेदन 10 अप्रैल से प्रारंभ-पढ़िए पूरी जानकारी

    April 8, 2026
    सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें

    इंडि अलायंस तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का पर्याय-डॉ. नवीन मारकंडे

    February 19, 2024

    आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती-अभ्यावेदनों पर 21 फरवरी को की जाएगी समीक्षा

    February 19, 2024

    गुणवत्ता पथ संचलन में जुटे स्वयंसेवक-जैसे एक आदेश पर सेना देश की रक्षा में लग जाते हैं ऐसा ही स्वयंसेवक एक आज्ञा पर समाज की सेवा में लग जाते हैं…

    February 19, 2024
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.