जनसमस्या निवारण पखवाड़ा-27 जुलाई से किन किन वार्डो में लगेगा शिविर-देखिये अपडेट

आरंग।जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत चंदखुरी मे 27 जुलाई से जनसमस्या निवारण पखवाड़े का शुभारंभ किय जा रहा है। प्रथम दिन वार्ड क्रमांक 01, 02 एवं 03 हेतु शिविर गांधी चौक रंगमंच में लगाया जावेगा, 30.07.2024 को वार्ड क्रमांक 04, 05 हेतु साहू समाज सामुदयिक भवन में, 01.08.2024 को वार्ड क्रमांक 06, 07 हेतु पुराना नगर पंचायत कार्यालय भवन परिसर मे, 02.08.2024 को वार्ड 08, 09 हेतु नवीन कार्यालय भवन परिसर में, 05.08.2024 को वार्ड क्रमांक 10,11 एवं 12 हेतु कुर्मी समाज सामुदायिक भवन मुनगेसर में, 07.08.2024 को वार्ड क्रमांक 13,14, एवं 15 हेतु पुराना पंचायत भवन मुनगेसर मे रखा गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग




