Blog

77 वाँ गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया-संविधान का सम्मान और कर्त्तव्यों के पालन का दिया सन्देश…

77 वाँ गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया-संविधान का सम्मान और कर्त्तव्यों के पालन का दिया सन्देश…

आरंग।लक्ष्मी विहार कॉलोनी में 77 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसमें कालोनी के अध्यक्ष पवन कुमार चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ है जिसके बाद भारत पूर्ण गणतंत्र राष्ट्र बना है, देश को महान बनाने में सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि हम नागरिकों का योगदान भी जरूरी है उन्होंने कहा हमें अपने संविधान का सम्मान और कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम में आए विभिन्न लोगों के द्वारा देश भक्ति का गीत प्रस्तुत किया गया जो इस प्रकार है मिलु यादव, संजय चंद्राकर,सतनाम टुटेजा, सुरुचि अग्रवाल, नेहा कौर टुटेजा, किरण यादव, पलक चंद्राकर, रौनक आहूजा, आराध्या आहूजा, दिव्या साहू ।
कॉलोनी वासियों के उपस्थिति गरिमामई रहा जिसमे पप्पू अरोरा, प्रदीप अग्रवाल, कमलकांत बंजारे, शिव कुमार साहू, संजय चंद्राकर, सोनू आहूजा, सतनाम टुटेजा, विजय बांधे, नायडू जी, सरोज साहू, सीता बाई,नेहा देवांगन सुरुचि अग्रवाल, जागृति चंद्राकर नेहा टुटेजा, अनु आहूजा,खुशी आहूजा, डिगेश्वरीबीसाहू एवं अन्य लोग उपस्थित हुए।अध्यक्ष के द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया संचालन व आभार व्यक्त मोहन साहू ने किया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button