30 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

आरंग। जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 के समग्र विकास को सशक्त दिशा देते हुए ग्राम गुमा में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत आरंग के सभापति अमर माण्डले ने विधिवत भूमिपूजन किया।इस अवसर पर सभापति अमर माण्डले ने क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के कारण क्षेत्र में विकास कार्य लगातार स्वीकृत हो रहे हैं।कार्यक्रम में आरंग भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, गुमा सरपंच हिरा राम साहू, भाजपा किसान नेता गोविंद साहू, घनश्याम वर्मा, रूपचंद बंजारे, जैनेन्द्र बंजारे, अखिलेश चौहान, राजेश घृतलहरे, लीला ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



