26 मार्च को आरंग में संत शिरोमणी “माँ कर्मा जयंती समारोह” का आयोजन-देखिये कार्यक्रम की रूपरेखा….

आरंग। नगर साहू समाज आरंग परिक्षेत्र द्वारा संत शिरोमणी “माँ कर्मा जयंती समारोह” 26 मार्च 2025, बुधवार को मनाया जावेगा।गुरु खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष अनुसुचित जाति विकास प्राधिकरण छ.ग. शासन विधायक – विधान सभा आरंग इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला राम साहू अध्यक्ष- नगर साहू समाज परिक्षेत्र आरंग करेंगे।डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग
अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। इसके साथ ही देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण सोहन साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ आरंग श्रीमती सेवती तोषण साहू पार्षद वार्ड क्र. 16 आरंग पुष्कर साहू पार्षद वार्ड क्र. 09 आरंग प्रेमलाल साहूअध्यक्ष साहू समाज रींवा परिक्षेत्र, बलदाऊ साहू अध्यक्ष साहू समाज तामासिवनी परिक्षेत्र, महेश साहू अध्यक्ष साहू समाज भानसोज परिक्षेत्र , परस साहूअध्यक्ष साहू समाज समोदा महानदी परिक्षेत्र नारायण साहू अध्यक्ष साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र,सालिक राम साहू अध्यक्ष साहू समाज नरदाहा परिक्षेत्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 02 बजे साहू छात्रावास से शोभायात्रा निकाली जायेगी जो नगर ले मुख्य मार्गो से होते हुए माँ कर्मा मंदिर पहुचेगा।शाम 05 बजे से मंचीय कार्यक्रम होगा। अतिथियो स्वागत उद्बोधन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम कर्मा मंदिर परिसर, कर्मा माता चौक, आरंग में सम्पन्न होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग


