Blog

22 मार्च को होली मिलन समारोह तथा पारम्पारिक डंडा नृत्य का आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि….

22 मार्च को होली मिलन समारोह तथा पारम्पारिक डंडा नृत्य का आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि….

आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लोधी पारा आरंग में होली मिलन समारोह,होली फाग उत्सव तथा पारम्पारिक डंडा नृत्य का आयोजन 22 मार्च शुक्रवार को शाम 5.30 बजे से लोधी पारा, आरंग में किया गया है। पार्षद सूरज लोधी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि लोधी पारा आरंग में प्रतिवर्ष मोहल्ले वासीओ के सहयोग से होली मिलन समारोह फाग उत्सव एवं पारंपरिक डण्डा नृत्य का आयोजन होता है। कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल केबिनेट मंत्री-उच्च शिक्षा एवं संस्कृतिक विभाग छ.ग. शासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु खुशवंत साहेब विधायक विधानसभा क्षेत्र आरंग करेंगे। श्याम नारंग भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, कृष्णकुमार भारद्वाज वरिष्ठ भाजपा नेता, राजेश साहू पार्षद, नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका परिषद आरंग. ध्रुव कुमार मिर्धा पार्षद नगरपालिका परिषद आरंग.श्रीमती सीमा नरेन्द्र लोधी पार्षद नगरपालिका परिषद आरंग. शंकरलाल जलक्षत्री पार्षद नगरपालिका परिषद आरंग. देवनाथ साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग. अशोक चन्द्राकर महामंत्री भाजपा मंडल आरंग. डॉ. संदीप जैन जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ. जन्नूलाल लोधी बुथ अध्यक्ष, लोधी पारा आरंग विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम मोहल्लावासी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button