12 वी और 10 वी की बोर्ड परीक्षाएं कल 20 फ़रवरी से हो रही शुरू-नगर पालिका अध्यक्ष ने दी छात्रो को शुभकामनाये…

आरंग। आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने 20 फ़रवरी से शुरू हो रहे छग बोर्ड परीक्षा में सम्मलित होने वाले विद्यर्थियो को अपनी शुभकामनाये दी है। उन्होंने छात्रो को शुभकामना संदेश देते हुए कहा की आपकी मेहनत और लगन का समय आ गया है। परीक्षा में आत्मविश्वास बनाए रखें, धैर्य रखें और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें। सफलता आपके दृढ़ संकल्प और मेहनत पर निर्भर करती है।आपकी परीक्षाओं के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ। अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आपकी कड़ी मेहनत ही आपकी सफलता की कुंजी है।आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। सफलता निश्चित है।आप सभी को बोर्ड परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान आपको सफलता और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें।आपको बता दे की कल 20 फरवरी से12 वी और 10 वी की परीक्षाएं शुरू हो रही है।
विनोद गुप्ता-आरंग


