Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार

    May 9, 2026

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    May 9, 2026

    बड़ी खबर-पशु तस्करी के मामले में आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-संदिग्ध वाहन से इतने भैंसे हुई बरामद…

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 22 अगस्त को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन में होंगे शामिल
    Blog

    11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 22 अगस्त को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन में होंगे शामिल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 20, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 22 अगस्त को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन में होंगे शामिल

    आरंग।छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय इकाई के आह्वान एवं जिला ईकाई के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के समस्त कर्मचारी-अधिकारी विधान सभा चुनाव के पूर्व मोदी की गारंटी के रूप जारी घोषणा पत्र में सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुरूप राज्य के कर्मचारी-अधिकारी एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय दिनांक से महंगाई भत्ता प्रदान करने, पूर्व के लंबित महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि को जी.पी.एफ. खाते में समायोजित करने, समस्त कर्मचारी-अधिकारियों को सेवाकाल के दौरान चार स्तरीय समयमान वेतनमान प्रदान करने सहित अपने ग्यारह सूत्रीय लंबित मांगो को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में 16 जुलाई को माननीय मुख्य मंत्री/मुख्य सचिव छत्तीसगढ शासन के नाम ज्ञापन सौंप कर मांगो को पूर्ण करने हेतु निवेदन किया गया था। किन्तु शासन की ओर से अब तक फेडरेशन के 11सूत्रीय लंबित मांगो को लेकर शासन/प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल नही होने के कारण बाध्य होकर फेडरेशन की ओर से प्रस्तावित आंदोलन के द्वितीय चरण में आगामी 22 अगस्त को समस्त विभाग के कर्मचारी/ अधिकारी एक दिवस का अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होगे।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय सचिव एव॔ फेडरेशन के प्रवक्ता ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से लंबित 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने की घोषणा तो की गई है किन्तु हमारी मांग केन्द्र के समान देय तिथि से प्रदाय करने की है जो पूर्ण नही किया गया। इस प्रकार से कर्मचारियों के प्रति की जा रही वादा खिलाफी से आक्रोशित होकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से आंदोलन का आगाज किया गया है जो योजनाबद्ध रूप से जारी रहेगा। जिसकी तैयारी को लेकर कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन आरंग इकाई के संयोजक माणिक लाल मिश्रा की अध्यक्षता में बी आर सी भवन के सभा कक्ष में बैठक आहुत कर समीक्षा की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों से उक्त धरना-प्रदर्शन को सफल बनाए जाने की अपील की है।बैठक में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद वैष्णव, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ से तहसील अध्यक्ष भूखन लाल चंद्राकर, विकास खंड अध्यक्ष विजय चंद्राकर, सचिव प्रफुल्ल मांझी, छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ से डी के. राहंगडाले, उपसंयोजक शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, सचिव द्वय नितिन मिश्रा, एन.के. गिलहरे, संगठन सचिव राजकुमार नारंग, राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष बद्री प्रसाद टंडन, पटवारी संघ के सचिव राहुल जोशी, स्वास्थ्य संयोजक संघ अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल, अनिल चतुर्वेदी, राजकुमार साहू, वीरेंद्र वर्मा, विजय देवांगन, फनेन्द्र सपहा आदि उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार

    May 9, 2026

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    May 9, 2026

    बड़ी खबर-पशु तस्करी के मामले में आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-संदिग्ध वाहन से इतने भैंसे हुई बरामद…

    May 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार

    Vinod GuptaMay 9, 2026

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.