कल 09 अप्रेल से यहाँ होगा 05 दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह का आयोजन

आरंग। रायपुर ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस द्वारा किसान न्याय सत्याग्रह का 05 दिवसीय आयोजन 09 अप्रैल से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दुर्गा मंदिर के सामने महामाया पारा आरंग में किया जा रहा है।युवा कांग्रेस रायपुर (ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि किसान विरोधी नीतियों और प्रस्तावित ट्रेड डील के कारण किसानों पर संकट गहराता जा रहा है,सस्ते आयात से फसलों के दाम गिरेंगे, MSP कमजोर होगा और मंडी व्यवस्था खत्म होने की कगार पर है। इससे छोटे किसानों, डेयरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा। किसानों के हक, आत्मनिर्भरता और सम्मान की रक्षा के लिए रायपुर ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस द्वारा किसान न्याय सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है।
विनोद गुप्ता-आरंग



