हैंडबॉल क्लब-राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए कर्नाटक के लिए आरंग के इस खिलाड़ी का हुआ चयन

आरंग। हैंडबॉल क्लब आरंग के खिलाड़ी ईश्वर निर्मलकर का 69 वी राष्ट्रीय हैंडबॉल शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में (17 वर्ष बालक ) छत्तीसगढ़ टीम में चयन हुआ जिसका आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर तक कर्नाटक में होगा | हैंडबाल क्लब आरंग के वरुण साहू,बंटी साहू ,खोमन निषाद ,आशीष चंद्राकर , वेदप्रकाश देवांगन ,राजा देवांगन ,योगेश सोनकर ,आशुतोष ठाकुर,गौरव ठाकुर ,मूलचंद लोधी,गणेश साहू , हितेश सोनकर ,रितेश जलछत्री सलमान ,निहाल धीवर ,बिट्टू , एवं समस्त खिलाड़ियों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाये दी है।
विनोद गुप्ता-आरंग

