Blog

हिन्दू नववर्ष स्वागतोत्सव की विशाल शोभायात्रा हेतु बैठक सम्पन्न-इस दिन निकलेगी भव्य शोभायात्रा

हिन्दू नववर्ष स्वागतोत्सव की विशाल शोभायात्रा हेतु बैठक सम्पन्न-इस दिन निकलेगी भव्य शोभायात्रा

आरंग।धर्मनगरी आरंग में हिन्दू नववर्ष स्वागतोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा को लेकर प्रथम कार्ययोजना बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शहर के विभिन्न समाजों के सैकड़ों सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही, जहाँ सभी के सुझाव और विचार लिए गए।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हिन्दू नववर्ष के अवसर पर 22 मार्च को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा अलग-अलग जिम्मेदारियाँ भी तय की गईं।आयोजकों ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी धर्मनगरी आरंग में हिन्दू नववर्ष का पर्व बड़े उत्साह, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, जिसमें शहर के समस्त हिन्दू समाज की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button