Blog

स्वामी आत्मानन्द स्कुल-संविदा शिक्षकों पर आवेदन प्रतिबंध से नाराजगी-नियम में संशोधन की उठी मांग-151 पदों के लिए मंगाए गए है आवेदन…

स्वामी आत्मानन्द स्कुल-संविदा शिक्षकों पर आवेदन प्रतिबंध से नाराजगी-नियम में संशोधन की उठी मांग-151 पदों के लिए मंगाए गए है आवेदन…

आरंग। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति, जिला रायपुर द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2026 को रायपुर जिले के 31 स्कूलों में व्याख्याता, प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक ग्रेड-3, ग्रंथपाल सहित कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत एक नियम को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त असंतोष देखने को मिल रहा है। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जो अभ्यर्थी वर्तमान में किसी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, वे समकक्ष पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह नियम तर्कसंगत नहीं है, क्योंकि कई शिक्षक वर्तमान में अन्य जिलों में पदस्थ हैं और अपने गृह जिले से दूर सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में वे अपनी पूर्ण शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होने के बावजूद इस प्रतिबंध के कारण आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं। शिक्षकों और अभ्यर्थियों ने मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तथा प्रशासन से मांग की है कि इस नियम पर पुनर्विचार कर आवश्यक संशोधन तुरन्त किया जाए, ताकि योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके और चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं न्यायसंगत बन सके।फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च है जिसको लेकर अभ्यर्थियों में पेशोंपेश की स्थिति बनी हुई है।

आपको बता दे की आत्मनंद स्कुल में कार्यरत संविदा शिक्षकों को स्थानांतरण की भी सुविधा नही है। ऐसे में उनके भविष्य पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है।अब देखना यह होगा कि शासन और प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है और क्या चयन प्रक्रिया में कोई संशोधन किया जाता है या नहीं।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button