स्कुल में उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस-बच्चों को मिला खेल किट

आरंग। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अकोलीखुर्द में देशभक्ति और हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस कार्यक्रम में मोदी बायोटेक लिमिटेड ओडका के प्रबंध निदेशक (MD) रंजन मिश्रा एवं विवेक शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोदी बायोटेक लिमिटेड ओडका के द्वारा छात्रों के लिए: क्रिकेट किट एवं छात्राओं के लिए बैडमिंटन किट का वितरण किया गया।अतिथियों ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सामाजिक सरोकार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रंजन मिश्रा एवं विवेक शर्मा ने स्कूल की जरूरतों को प्राथमिकता दी। उन्होंने शाला परिसर में रंगमंच (स्टेज) निर्माण और शाला शेड बनवाने के लिए अपनी सहमति प्रदान की। इस पहल की ग्रामीणों और शाला परिवार ने सराहना की है। इस अवसर पर सरपंच हीरालाल कोसरिया,उपसरपंच सोना बाई यादव,विधायक प्रतिनिधि राजकुमार कोसरिया,एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार टोंडरे, संकुल समन्वयक पोखन साहू शाला परिवार पूनमचंद पाटले, रुक्मणि पटेल, दिलीप चंद्राकर, प्रेरणा चंद्राकर, नरोत्तम ध्रुव, गिरधारी सिन्हा की उपस्थिति रही।
विनोद गुप्ता-आरंग




