सुशासन तिहार-संयुक्त संचालक ने किया इन स्थानों का निरीक्षण-दिए ये निर्देश

आरंग।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आरंग के माँ शीतला मंदिर में चल रहे सुशासन तिहार का लोकेश्वर साहू, संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने निरीक्षण किया। उन्होंने समाधान पेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों के संबंध में उपस्थित कर्मचारियो से जानकारी ली और उनका अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण समाधान करने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवेदकों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं जानी। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती शीतल चंद्रवंशी, इंजी के आर साहू, पार्षद खिलावन निषाद, आनंद अग्रवाल उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


