Blogआप की खबरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ जनसंपर्क विभागदेश-विदेशबड़ी खबरमोर किस्सा कहानी

सुशासन तिहार के बाद भी जनदर्शन में लगा रहा लोगो की भीड़-विधायक ने सुनी लोगो की समस्याएं…

सुशासन तिहार के बाद भी जनदर्शन में लगा रहा लोगो की भीड़-विधायक ने सुनी लोगो की समस्याएं…

आरंग। सुशासन तिहार के बाद भी आज 11 जून को विधायक कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में लोगो की भीड़ देखने को मिला है।आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) गुरु खुशवंत साहेब आरंग विधायक कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आरंग, मंदिर हसौद, समोदा, चंदखुरी, नया रायपुर सहित अनेक ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक और जनकल्याण से जुड़ी समस्याओ को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु निर्देशित भी किया। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।जनदर्शन के दौरान नल-जल योजना, पेंशन, राशन कार्ड, पट्टा, सड़क, शिक्षा, इलाज, श्रमिक पंजीयन और आवास योजना से जुड़े मुद्दे ज्यादा नजर आये।गुरु खुशवंत साहेब ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा की जनता ही हमारी शक्ति है और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। जनदर्शन हमारी संवाद की रीढ़ है।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप।जैन बीजेपी आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू महामन्त्री अशोक चंद्राकर सहित बीजेपी के पार्षद गण, जनप्रतिनिधि,भाजपा मंडल के पदाधिकारी, स्थानीय जनसंपर्क कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button