साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ आरंग आगमन-नगर साहू समाज ने किया आत्मीय स्वागत

आरंग। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू के आरंग आगमन पर नगर साहू समाज परिक्षेत्र आरंग के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो एवं सामाजिक बन्दुओ ने स्थानीय विश्राम गृह में आत्मीय स्वागत किया। नीरेंद्र साहू ने परिक्षेत्र के नव निर्वाचित पदधिकारियो को बधाई दी । साथ ही प्रदेश भर चल रहे सामाजिक चुनावो में समन्वय एवम सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने, समाज मे युवाओं की भागीदारी के साथ साथ सामूहिक प्रयास एवं जागरूकता के माध्यम से धर्मांतरण के विरुद्ध कार्य करने का आह्वान किया। ज्ञात कि नीरेंद्र अपने प्रदेश पदाधिकारियो प्रदेश उपाध्यक्ष,सत्यप्रकाश साहू,प्रदीप साहू, श्रीमती चन्द्रमती साहू, संगठन सचिव सुनील साहू, श्रीमती वीना साहू के साथ महासमुंद जिला के प्रवास पर थे। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साहू समाज आरंग के अध्यक्ष अविनाश साहू संरक्षक भोलाराम साहू, तहसील के संरक्षक हीरामन साहू , राजेश साहू, श्रवण साहू, विजय साहू, उपेन्द्र साहू, पार्षद पुष्कर साहू, पार्षद प्रतिनिधि पोषण साहू, सुनील साहू ,भुवन साहू,अशोक साहू, धनेश साहू,जनक साहू, योगेंद्र साहू, परस साहू, तुलाराम साहू, नेम साहू, रितेश साहू, सूरज साहू,ईश्वर साहू, संतोष साहू, बलराम साहू, राजेश साहू, पुनाराम साहू, खूबचंद साहू, महेंदर साहू आदि सामाजिक बंधुगण उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


