सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार 19 फरवरी को-इतने बटुकों का होगा जनेऊ संस्कार..

आरंग।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज आरंग द्वारा सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार का आयोजन फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीय 19 फरवरी 2026, गुरूवार को किया गया है जिसमें 15 बटुकों का उपनयन (जनेऊ) संस्कार सम्पन्न होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला,विधायक विधानसभा क्षेत्र बेलतरा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्मकार शिल्पकार बोर्ड छ.ग. महेन्द्र पडित महामंत्री भाजपा जिला धमतरी शामिल होंगे। श्रीमती खुशबु राकेश शर्मा, पार्षद नगर पालिका परिषद आरंग, उमाकांत यादव पार्षद नगर पालिका परिषद आरंग, संतोष लोधी पार्षद नगर पालिका परिषद आरंग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।उपनयन (जनेऊ) संस्कार प्रातः 9:30 बजे से आचार्यद्वय – पं.पुरूषोत्तम शर्मा (परशु महराज) जी पं.भानुप्रताप शर्मा जी के सानिध्य में ब्राह्मण समाज भवन, खरोरा रोड, आरंग जिला-रायपुर (छ.ग.) में सम्पन्न होगा।ब्राह्मण समाज आरंग,ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ आरंग तथा ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ आरंग के पदाधिकारी एवं सदस्य गण कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है।
विनोद गुप्ता-आरंग


