सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले युवा बने जनपद सदस्य

आरंग। जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 6 से लुकेश साहू ने अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ आरंग के अध्यक्ष लुकेश साहू अपने ग्राम तुलसी से विजयश्री हासिल कर एक नया इतिहास रचा है।आपको बता दे की ये पहली बार जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं और चुनाव से पहले तक उनकी पहचान सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्म परिवर्तन विरोधी मुहीम से जुड़े युवा के रूप में थी। इन्होंने लगभग 650 वोट से जीत हासिल कर के जनपद चुनाव मे जीत हासिल किये है।जनपद क्षेत्र क्रमांक 6 से जीत हासिल कर इसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को दिया है।
विनोद गुप्ता-आरंग


