सशिम आरंग में आचार्य विकास वर्ग का आयोजन-वैदिक गणित के अभ्यास के साथ सुलेख के माध्यम से लेखन शैली मे सुधार पर हुई चर्चा…

आरंग।दिसम्बर माह का छटवाँ आचार्य विकास वर्ग दिसंबर माह सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में संपन्न हुआl जिसमें संस्था प्रभारी श्रीमती नितेश्वरी लोधी, विद्यालय के शारीरिक प्रमुख संतोष शंख ,विज्ञान प्रभारी ओमप्रकाश साहू ,एवं श्रीमती सुमन सोनी के द्वारा सरस्वती माता ,ओम एवं भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर इस वर्ग का शुभारंभ किया गया l वर्ग प्रमुख श्रीमती पूर्णिमा साहू के द्वारा परिचय दिया गयाl इस वर्ग मे सर्वप्रथम प्रथम कालांश वैदिक गणित अभ्यास द्वितीय कालांश अर्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन संतोष शंख के द्वारा बताया गयाl तृतीय कालांश में महेंद्र पटेल (शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला चरोदा राज्य शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत )के द्वारा भैया बहनों के लेखन शैली को किस तरह सुंदर एवं व्यवस्थित तरीके से लिखा जाना चाहिए तथा सुलेख के माध्यम से लेखन शैली मे किस तरह सुधार कर सकते हैं इस विषय पर दीदी आचार्यों के साथ चर्चा की गई lयह आचार्य वर्ग सुबह 11 से 03 बजे तक किया गया एवं शारीरिक के कालखंड के साथ वर्ग का समापन किया गया l आपको बता दे सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती योजना के अंतर्गत इस प्रकार का वर्ग प्रति माह आचार्यो के व्यक्तित्व विकास के लिए किया जाता हैं।
विनोद गुप्ता-आरंग


