Blog

सर्व यादव समाज आरंग द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि…

सर्व यादव समाज आरंग द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि…

आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्व यादव समाज आरंग द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।सर्व यादव समाज द्वारा इस वर्ष दिनांक 17 अगस्त दिन रविवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में ध्रुव कुमार मिर्धा, अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, डॉ संदीप जैन अध्य्क्ष नगर पालिका परिषद आरंग, एवं उमाकांत यादव पार्षद आरंग होंगे। उक्त कार्यक्रम में प्रातः10 बजे श्री कृष्ण जी की पूजा एवं महा आरती एवं दही हांडी लूट ततपश्चात 11बजे विशाल शोभा यात्रा निकाला जायेगा एवं शाम को पांच बजे अतिथियों का स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भोजन प्रसादी का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में सर्व यादव विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button