Blog

सरस्वती शिशु मंदिर के इस छात्र का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन….

सरस्वती शिशु मंदिर के इस छात्र का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन….

आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर खौली के छात्र सुशांत निर्मलकर ने जवाहर नवोदय विद्यालय, माना कैम्प (रायपुर) की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। सुशांत का चयन कक्षा छठवीं के लिए हुआ है। सुशांत पिता जोहनलाल निर्मलकर (पंच ) एवं माता श्रीमती कुशमलता निर्मलकर के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ है। सुशांत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग तथा वेदांश (कोच) को दिया है।।विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमलता चंद्राकर, ग्राम के सरपंच राजू टंडन,उपसरपंच मुकेश चंद्राकर, मोहन सर, चंद्रहास चंद्राकर डॉ राकेश चंद्राकर आदि ने सुशांत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालय में स्थान बनाना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का विषय है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button