संविधान दिवस पर आरंग में युवा कांग्रेस ने किया डॉ.भीमराव अंबेडकर को स्मरण-डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति की हुई सफाई….

आरंग। आज 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है।संविधान दिवस के अवसर पर आरंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी शेषनारायण ओझा और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर के नेतृत्व में अम्बेडकर भवन स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की गई और उनपर मल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।साथ ही संविधान का प्रस्तावना का वाचन कर संविधान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर ने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने संविधान बनाकर सभी लोगों को उनके अधिकार और कर्तव्यों को दिया है। आज इन्हीं लोगों को अधिकार मिल पा रहा है। लेकिन भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। इससे लगता है कि हमारे देश का संविधान खतरे में है। इसलिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार सदन में उठा रहे हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन पर पूरे देश में 60 दिनी संविधान रक्षक दिवस अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस मौके पर शरद गुप्ता,सूरज सोनकर,समीर गोरी,मंजू चंद्राकर,राजेश्वरी साहू,बसंती साहू,पप्पू तंबोली,भीम जलक्षत्री, कुलदीप लोधी, पारस चंद्राकर, गोलू बघेल,मनीष जलक्षत्री,प्रणय बंसोर,तरुण मिश्रा,तोषण साहू, चम्मन कोसले,सोनू साहू, धनेंद्र साहू,सूरज यादव,यशवंत चेलक सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग


