संभाग एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ मे छात्रो ने किया बढ़िया प्रदर्शन-11 छात्र हुए संभाग स्तर के लिए चयनित

आरंग। पीएम श्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट स्कूल, आरंग के विद्यार्थियों ने संभाग एवं जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शतरंज, बैडमिंटन एवं कराटे खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्राचार्य हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि संभाग स्तरीय शतरंज मे दिशा घृतलहरें भाग ले चुकी है।
जिला स्तरीय बैडमिंटन मे अंडर 19 मे सत्य प्रकाश तेंगवार,वंश चंद्राकर ,द्रोण साहू अंडर 17 मे आदित्य गजबेर,अंडर 14 मे सिद्धार्थ गुप्ता,माज़ गोरी,इशांत चंद्राकर आदि बालक चयनित हुए। जबकि जिला स्तरीय बैडमिंटन अंडर 14 मे तेजल और धानी,अंडर 17 मे युक्ति चंद्राकर अंडर 19 मे कनिष्का चंद्राकर आदि बलिकाएँ चयनित हुए। इस प्रकार कुल 11 बच्चे जिला स्तरीय बैडमिंटन मे चयनित होकर शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। अब ये संभाग स्तर पर रायपुर संभाग की ओर से सम्मिलित होंगे।इस प्रकार जिला स्तर कराटे में विद्यालय की छात्रा खनक रात्रे एंजल व आद्यया अग्रवाल ने भाग लिया। विद्यालय एस एम डी सी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर प्राचार्य हरीश शर्मा तथा समस्त विद्यालय परिवार ने खेल शिक्षिका प्रीति साहू बधाई दी है,उन्होंने इसके लिए काफी प्रयास किया था साथ ही सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व बधाई दी गई है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की गई है।
विनोद गुप्ता-आरंग






