Blog

श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय वर्षगांठ की तैयारी शुरू-कल से निकाली जाएगी प्रभात फेरी

श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय वर्षगांठ की तैयारी शुरू-कल से निकाली जाएगी प्रभात फेरी

आरंग। अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मां गौरी भजन मंडली के तत्वाधान में 21 दिसम्बर से प्रतिदिन भगवान राम जी की प्रभात फेरी निकली जायेगी जो स्थापना दिवस के तृतीय वर्षगांठ 31 दिसम्बर को विभिन आयोजनों के साथ सम्पन्न होगा। इस वर्ष तिथि के अनुसार पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी दिन बुधवार 31 दिसम्बर को श्री राम जी के प्राणप्रतिष्ठा का वर्षगांठ मनाया जायेगा। तिरंगा झंडा चौक गार्डन परिसर, अटल विहार कॉलोनी में 31 दिसम्बर को 12:00 से पूजा अर्चना का आयोजन होगा उसके बाद शाम 6:00 बजे से भंडारा का आयोजन होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button