Blog

शैक्षणिक भ्रमण-जंगल सफ़ारी का भ्रमण कर बच्चो ने दुर्लभ और रोचक वन्य प्रजातियों को नज़दीक से देखा

शैक्षणिक भ्रमण-जंगल सफ़ारी का भ्रमण कर बच्चो ने दुर्लभ और रोचक वन्य प्रजातियों को नज़दीक से देखा

आरंग। कृष्णा पब्लिक स्कूल, आरंग के कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों ने शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को नया रायपुर स्थित जंगल सफारी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को वन्यजीवों, उनकी प्रजातियों, आवास तथा भोजन संबंधी जानकारी व्यवहारिक रूप से प्रदान करना था।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने शेर, बाघ, भालू, गेंडा सहित कई दुर्लभ और रोचक वन्य प्रजातियों को नज़दीक से देखा। बच्चों ने उनके जीवन-चक्र, भोजन आदतों तथा प्राकृतिक आवास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्राप्त कीं।विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ती है और वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। बच्चे पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ इस गतिविधि में शामिल हुए।विद्यालय प्रबंधन ने ऐसी शैक्षणिक गतिविधियों को आगे भी जारी रखने की बात कही है, जिससे विद्यार्थियों का अनुभव और ज्ञान दोनों समृद्ध हो सकें।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button