Blog

शिव महा पुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव आरम्भ-निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा….

शिव महा पुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव आरम्भ-निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा….

आरंग। जय माँ तुलसी ग्राम संगठन तथा खमतराई के ग्रामवासियो के संयुक्त तत्वाधान में श्री शिव महा पुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 14 जनवरी मकर संक्रांति से आरम्भ हुआ। गाँव में श्री राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। विशाल जनसमूह श्रद्धालु शिव भक्त इस शोभा यात्रा में शामिल हुए।प्रथम दिवस वेदी पूजन के साथ श्री शिव महा पुराण महात्म्य की कथा का वाचन कथा वाचक पं.अशोक बिहारी पांडेय द्वारा किया गया। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से आरम्भ होगी है।108 शिवलिंग अभिषेक हवन पूर्णाहुति, कपिला तर्पण एवं महा भंडारा प्रसादी वितरण 22 जनवरी बुधवार को सम्पन्न होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button