Blog

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-बूथ लेवल अधिकारी ने मुख्य सचिव विकासशील से उनके शासकीय आवास में जाकर आवश्यक दस्तावेज किये संकलित-मुख्य सचिव ने की ये अपील…

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-बूथ लेवल अधिकारी ने मुख्य सचिव विकासशील से उनके शासकीय आवास में जाकर आवश्यक दस्तावेज किये संकलित-मुख्य सचिव ने की ये अपील…

आरंग। 07 नवम्बर 2025/ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन विकासशील को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 52 आरंग के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती अभिलाषा पैकरा तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विनोद साहू एवं बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने उनके शासकीय आवास में पहुँचकर प्रारूप-08 एवं घोषणा प्रपत्र (Annexure 4) प्रदान किया।इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा मुख्य सचिव को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं आवश्यक विवरण की जानकारी दी गई। तत्पश्चात उन्होंने गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरकर उसे पूर्ण रूप से संकलित किया। उल्लेखनीय है कि एसआईआर की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक घर जाकर गणना प्रपत्र सौंप रहें हैं और जानकारी संकलित कर रहे हैं। 

मुख्य सचिव विकासशील ने सभी पात्र नागरिकों से इसमें सक्रिय सहयोग करने की अपील की। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणना प्रपत्र भरने की अवधि 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन-09 दिसम्बर 2025, दावा-आपत्ति अवधि-09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026, सत्यापन एवं सुनवाई 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तथा अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को है। मृत, पलायन कर गए, डुप्लीकेट नामों को हटाने तथा पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। यह पहल मतदाता सूची को अद्यतन एवं सटीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button