Blog

विद्यालय के बच्चो का शैक्षणिक भ्रमण-एयरपोर्ट सहित इन स्थानों में पहुच कर पाई नई जानकारियां….

विद्यालय के बच्चो का शैक्षणिक भ्रमण-एयरपोर्ट सहित इन स्थानों में पहुच कर पाई नई जानकारियां….

आरंग। आज पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आज शैक्षणिक भ्रमण में बिलासपुर जिले के एयरपोर्ट पहुंचे जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी के हेड इंचार्ज डी जी पंकज अवस्थी ने सभी का स्वागत करते हुए विस्तृत रूप एयरपोर्ट की व्यवस्था के बारे में जानकारी दिया । इसके पश्चात तारामंडल पहुंचकर बच्चों ने 3 D वीडियो के माध्यम से सौरमंडल के ग्रहों का जीवंत अध्ययन कर जानकारी प्राप्त की साथ ही कानन पेंडारी जाकर विभिन्न वन्य जीवों और पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की।प्राचार्य हरीश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 6 वी से 12 वी के विद्यार्थियों को आज 13अप्रैल2025 को शैक्षणिक भ्रमण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बिलासपुर ले जाया गया। यह यात्रा पूर्णतः निशुल्क था।व्याख्याता पी मार्टिन इस ट्रिप के प्रभारी एवं व्यख्याता लोकेश्वर साहू सहप्रभारी के साथ एसमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरन्धर के साथ महेंद्र सिंह ठाकुर, रेखराज अग्रवाल,विवेक साहनी,आशा साहू,रोहिणी साहू नेभी शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुए तथा बच्चों का उत्साह बढ़ाया। हेड बॉय तारेश एवं हेड गर्ल वसुंधरा ने इस महत्त्वपूर्ण एवं अविस्मरणीय ट्रिप हेतु विद्यालय प्रबंधन एवं एसएमडीसी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button