Blog

विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के शुभकामनाओ के साथ दी गई विदाई

विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के शुभकामनाओ के साथ दी गई विदाई

आरंग। स्थानीय शासकीय बालक प्राथमिक शाला सदर रोड आरंग में कक्षा 5वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण उत्साह और भावुकता से भरा रहा।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। विदाई ले रहे अपने सीनियर छात्रों के सम्मान में कक्षा 3री और 4थी के नन्हे विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के शानदार नृत्य प्रदर्शन ने उपस्थित सभी शिक्षकों और सहपाठियों की खूब तालियां बटोरीं।समारोह के दौरान कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने पांच वर्षों के खट्टे-मीठे अनुभवों को बहुत ही सरल और आत्मीय भाषा में साझा किया।शिक्षकों ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षक वृंद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा जीवन की नींव होती है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे आगे की कक्षाओं में भी इसी तरह कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें और अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करें।इस अवसर पर प्रधान पाठक जया वर्मा, सोनल मिश्रा,केसरी ढीढी,पवन कुमार साहू,रोशनी प्रधान,पिंकी गुप्ता के साथ साथ शाला विकास समिति के सदस्य गण पिंकी साहनी,लक्ष्मी साहनी, प्रेमकुमारी देवांगन,सविता पटेल,रति साहनी व स्वसहायता मध्यान समूह की उपस्थिति रही।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button