विकास खण्ड मुख्यालय आरंग में सामूहिक रूप से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस-ये होंगे मुख्य अतिथि….

आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस भी राष्ट्रीय पर्व” स्वतंत्रता दिवस” 15 अगस्त 2025 विकास खण्ड मुख्यालय आरंग में सामूहिक रूप से अरूंधती देवी शा.उ. मा. विद्यालय मैदान, आरंग में मनाया जायेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब (विधायक आरंग एवं उपाध्यक्ष अनु जाति विकास प्राधिकरण) (कैबिनेट मंत्री दर्जा) होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संदीप जैन (अध्यक्ष- नगर पालिका परिषद आरंग) करेंगे।ध्रुव कुमार मिर्धा (अध्यक्ष- चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, छ.ग. शासन) तथा श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू (अध्यक्ष- जनपद पंचायत आरंग) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कल 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न स्कुलो के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई है।
विनोद गुप्ता-आरंग


