Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    July 1, 2026

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-गुरु खुशवंत साहेब की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ सम्पन्न…
    Blog

    विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-गुरु खुशवंत साहेब की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ सम्पन्न…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 30, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-गुरु खुशवंत साहेब की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ सम्पन्न…

    आरंग। विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम अमोदी स्थित शासकीय विद्यालय प्रांगण में गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने बोर्ड परीक्षा में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान व होनहार छात्र–छात्राओं को प्रस्तति पत्र व मेडल पहना कर सम्मानित किया। साथ ही, नि:शुल्क सायकल वितरण कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही साक्षरता का संदेश देते हुए उल्लास नवभारत साक्षरता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता है तो उन्हें अवसर और प्रोत्साहन देने की। शिक्षा ही जीवन को दिशा देती है और सामाजिक परिवर्तन का सबसे मजबूत माध्यम है। कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया तथा उपस्थित जनसमुदाय से पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया गया।

    इस अवसर पर विशेष रूप से ग्राम चिखली निवासी संजय बंजारे, जिन्होंने IIT में 1907वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया,उन्हें मंच से सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया और सहयोग का आश्वासन दिया, साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक किट वितरित किया गया। कार्यक्रम में निशुल्क गणवेश, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण किया गया।इस समारोह में जिला पंचायत सभापति गुरु सौरभ साहेब, मंडल अध्यक्ष देवकुमार साहू ,आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी साहू,जनपद उपाध्यक्ष रविन्द्र रिंकू चंद्राकर,सभापति गण संजय धृतलहरे, लुकेश साहू, कृष्णा महेश साहू,वेदराम खुटे, प्रेमीन संतराम वर्मन सरपंच उप सरपंच पंच गण रणवीर ध्रुव,हिना साहू आदि एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव सहयोग शिक्षक महेंद्र पटेल द्वारा किया गया। प्राचार्य गण राज्यश्री गुप्ता, सुनीता वर्मा, आज्ञाराम ठाकुर, जे आर आल्हा, तारकेश्वर साहू ,गोविंदराम साहू, ए आर कन्नौजे, नरसिंह बंजारे राम प्रसाद धुर्वे आदि एवं संकुल समन्वय गण जितेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र चंद्र सेन, प्रहलाद शर्मा, मनोज मुछावर ,मंजूर साहू, तीरथ राम बांधे, सुनील पटेल, गिरजा शंकर अग्रवाल, शेख मोहम्मद ,रोशन चंद्राकर, विजय देवांगन, संतोष सोनी ,अभिषेक तिवारी ,नूतन मंडले ,पोखन साहू, लकेश्वर ध्रुव, धनंजय साहू, अनिल चतुर्वेदी, लोकनाथ साहू, दीनदयाल साहू, विष्णु प्रसाद चेलक,श्रवण साहू बीआरपी,लोकेश साहू ,भोज राम मनहरे आदि प्रधान पाठक गण के के साहू ,घनश्याम साहू आदि एवं ग्राम पंचायत अमोदी, सेमरिया, चिखली, अमसेना , कुरूद, केसला, परसदा , धोराभाटा, बजरंग भाटा, परसवानी आदि के शिक्षक गण ग्राम वासी एवं माता , बहनों एवं विद्यार्थियों की की विशेष उपस्थिति रही।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    July 1, 2026

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    Vinod GuptaJuly 1, 20261 Views

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.