Blog

विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला-ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ये रही प्रथम

विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला-ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ये रही प्रथम

आरंग।विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन शास् कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विविध रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया ताकि विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन मिल सके इसी के अंतर्गत विज्ञान संगोष्ठी विषय क्वांटम युग का आगाज संभावनाएं एवं चुनौती विषय पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा (पलोद) की कक्षा 10 की छात्रा भूमिका जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 9 वी छात्र डोमेन बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि व्याख्याता वर्ग में संस्था की व्याख्याता बिंदिया सोनवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्रीराम बंडारू,संकुल समन्वयक प्रहलाद शर्मा ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button