विकासखंड मुख्यालय में उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस-इन्होंने किया जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

आरंग। विकासखंड मुख्यालय आरंग में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व पूरी गरिमा, हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन – राज्यमंत्री दर्जा एवं डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद आरंग की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया संपन्न हुआ। ध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रीय एकता की मशाल प्रज्ज्वलित की गई जिसमें आरंग स्कूलों के नेशनल खिलाड़ियों की सहभागिता रही। स्कूली विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट के जरिए अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए अतिथियो को सलामी दी। इस दौरान अतिथियो द्वारा आकाश में रंगीन बैलून उड़ान से शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि ध्रुव मिर्धा ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने अपने उद्बोधन में नागरिको को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराया उन्होंने विश्वास दिलाया कि मिलजुल कर काम करके आरंग का नाम प्रदेश और देश में रोशन करेंगे। कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू ने भी संबोधित किया।समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिससे पूरा मैदान ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग से जय जोहार नृत्य,सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय से रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नाट्य रूपांतरण एवं शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय से मनमोहक संबलपुरी नृत्य तथा शासकीय अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय से योग नृत्य ,सृजन सोनकर विद्यालय से मंगल पांडे की शौर्य गाथा व मदर्स प्राइड हाई स्कूल से योद्धा महिलाओं के संघर्ष पर आधारित ओजपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति हुई।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आरंग अनुभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में अतिथि के रूप मे नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले सहित सभी पार्षद गण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम अभिलाषा पैंकरा, सीएमओ शीतल चंद्रवंशी, बीईओ दिनेश शर्मा, बीआरसी सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी गण की सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविंद कुमार वैष्णव एवं महेंद्र कुमार पटेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन एसडीएम अभिलाषा पैंकरा ने किया।
विनोद गुप्ता-आरंग






