लोकार्पण-गुरु खुशवंत साहेब ने यहां किया कई विकास कार्यो का लोकार्पण….

आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरदहा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त व आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में एक करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया।इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कृष्णा वर्मा,जनपद सदस्य कवि संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, सुखीराम लहरे,शिव दयाल वर्मा, सरपंच डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा,अनिल टण्डन, जीवन गृतलहरे, गजेंद्र यादव, के आर साहू,टेकराम वर्मा,हेमलाल मिर्चे, विनोद साहू, रोहित वर्मा, अनुज वर्मा, बलराम सोनवानी, मुकेश सोनी, गोपाल यादव, जोहन वर्मा, टीकेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग


