लोकार्पण एवं वृद्धजन सम्मान समारोह सम्पन्न-सांसद ने सी सी रोड के लिए की इतने लाख की घोषणा….

आरंग। जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत देवरी में लोकार्पण एवं वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजमोहनअग्रवाल सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन थे तथा अध्यक्षता गुरु खुशवंत साहेब जीउपाध्यक्ष अनु.जा. प्राधि.छ. ग. शासन , विधायक विधानसभा क्षेत्र आरंग ने की। अति विशिष्ट अतिथि श्याम नारंग अध्यक्ष भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण देवनाथ साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग तथा श्रीमती हेमलता डूमेंद्र साहू,अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग,श्रीमती केसरी मोहन साहू,सभापति जिला पंचायत रायपुर, गोविंद साहू, सभापति जनपद पंचायत आरंग सत्यार्थ प्रकाश साहू, भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी, गुल्लू सभापति जनपद पंचायत आरंग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।सरपंच प्रतिनिधि सत्यार्थ प्रकाश ने लोकार्पण के कार्यों एवं स्वीकृत पूर्ण हुए कार्यों की जानकारी दिया1-सामुदायिक भवन (अनु.जा.प्राधिकरणद्वारा)5लाख₹,2-सामुदायिक भवन(विधायक निधि द्वारा) 6 लाख₹,3- रंगमंच निर्माण (आम्हा तालाब) (सांसद निधि सुनील सोनी सांसद द्वारा) 3 लाख 4- मुख्य मार्ग से रामानुज के घर तक
(सांसद निधि सुनील सोनी सांसद द्वारा) 5 लाख ₹5- राकेश के घर से अम्मा तालाब तक (विधायक निधि गुरु खुशवंत साहेब द्वारा) 5 लाख ₹6-मुख्य मार्ग से अम्मा तालाब तक (विधायक निधि गुरु खुशवंत साहेब द्वारा) 5 लाख ₹ 7- गली लाइट व्यवस्था (गोविंद साहू जनपद सदस्य द्वारा)5 लाख विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने विधायक निधि के द्वारा दिए कार्यों की जानकारी दी। और नए बजट में ग्राम विकास के भरपूर कार्य के लिए राशि देने का आश्वासन दिया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 5 लाख ₹ का सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए घोषणा की और आने वाला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरपंच बनाने का आह्वान किया और आने वाले 5 सालों में गांव का भरपूर विकास करने का विश्वास दिलाया। उद्बोधन पश्चात गांव के सभी बुजुर्ग 100 से अधिक वृद्धजनों का कंबल और तुलसी की माला के साथ चंदन लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण युवामोर्चा के कार्यकर्ता, महिलामोर्चा के कार्यकर्ता, सभी पंच गण,सचिव, रोजगार सहायक,आँगन बाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका.समूह की महिलाएं एवं ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित थे साथ ही मां शारदा बेटियां सुआ नृत्य कार्यक्रम का भी भरपूर आनंद ग्रामवासियों द्वारा लिया गया।
विनोद गुप्ता-आरंग


