रोजगार मेला-छात्र छात्राओं ने पंजीयन-इतने छात्रों का विभिन्न पदों पर हुआ चयन

आरंग।बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों के द्वारा 500 सबसे अधिक पदों हेतु विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया ,जिसमें जिसमें 250 छात्र छात्राओं ने पंजीयन करा कर साक्षात्कार दिए जिसमें 100 छात्रों का विभिन्न पदों पर चयन हुआ। रोजगार मेला में आठ विभिन्न कंपनियां शामिल रहे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आरंग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में गणपत राम लोधी अध्यक्ष जन भागीदारी समिति एवं नगर पालिका परिषद आरंग की गणमान्य पार्षद गण नरेंद्र लोधी पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, पार्षद संतोष लोधी , पार्षद वीरेंद्र कंडरा ,पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, पार्षद प्रतिनिधि डॉ तोषण साहू , पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, पार्षद उमाकांत यादव, नरेन्द्र लल्ला साहनी उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल आरंग और
NCSDE प्रमुख डॉ देवव्रत दासगुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर अभया रा जोगलेकर के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि रोजगार मेला आरंग महाविद्यालय में प्रथम बार आयोजित हुआ है। जिसमें विभिन्न कंपनियां स्वयं चलकर महाविद्यालय प्रांगण में अंचल के छात्र छात्रों हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।प्राचार्य डॉ अभया रा जोगलेकर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा को रोजगार परक बनाए जाने का संकल्प हैं। रोजगार मेला छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास हो सकता है।साथ ही छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम के संयोजक प्रो भावना पुरबिया एवं IQAC के संयोजक डॉ इंदु सोनी रही । मंच संचालन प्रोफेसर मनोहर मारकंडे के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ वत्सला मिश्रा, डॉ अविनाश लाल, डॉ एल पी शर्मा, डॉ साधना दीक्षित, प्रो अविनाश सिंह, प्रो भुनेश्वर साहू ,प्रो ज्ञानेश शुक्ला ,प्रो धर्मेंद्र घृतलहरे, अतिथि व्याख्याता गण ,अन्य कर्मचारी , अधिकारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग

