Blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल यहां मनाएगा गुरु पूर्णिमा उत्सव-ये होंगे मुख्य वक्ता…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल यहां मनाएगा गुरु पूर्णिमा उत्सव-ये होंगे मुख्य वक्ता…

आरंग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरंग नगर द्वारा कल वि.सं. 2082 श्रावण कृ.प. तृतीया 13 जुलाई 2025, रविवार को गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया जायेगा। सद्भावना भवन, मेन रोड, आरंग में सायं 4 बजे से 6 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में खेमलाल खुंटे (प्रांत ग्राम विकास सह संयोजक) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।रामू मिर्धा संघ चालक आरंग नगर ने उक्त जानकारी देते हुए समय से 5 मिनट पूर्व पहुँचने का आग्रह किया है। आपको बता दे की संघ मे गुरु का स्थान परम पवित्र भगवा ध्वज का है। यही ध्वज त्याग, सेवा और राष्ट्र निर्माण के शाश्वत मूल्यों का स्मरण कराता है । संघ कार्य को और अधिक गति दे कर, समाज मे सद्भाव बढ़ाने और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुँचाने के लिए सदैव ही भगवा ध्वज प्रेरित करता हैं। गुरु पूर्णिमा उत्सव के माध्यम से अपने लक्ष्य पूर्ति के प्रति तन-मन-धन से पर्याप्त समर्पण की प्रेरणा भी मिलता है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button