Blog

राष्ट्रीय खेल दिवस-महाविद्यालय विभिन्न खेलो का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस-महाविद्यालय विभिन्न खेलो का हुआ आयोजन

आरंग।आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को बद्री प्रसाद लोधी स्नाकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में मनाया जाता है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधि को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. अभया रा. जोगलेकर ने अपने उद्बोधन में छात्रों एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के समक्ष खेल से जुड़े विभिन्न आयोजन एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन के अभिन्न हिस्सा बताते हुए खेलों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एल.पी. शर्मा ने अपने उद्बोधन में खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित किया।कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. वत्सला मिश्रा, डॉ. एल. पी. शर्मा डॉ. साधना दीक्षित, प्रो. अविनाश सिंह, डॉ. इंदु सोनी, प्रो. भावना पुरबिया, प्रो. विभा सतपथी और महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रो. ज्ञानेश शुक्ला द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम क्रीड़ा अधिकारी सुश्री रीना ध्रुव के नेतृत्व में हुआ।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button