Blog

राजा मोरध्वज महोत्सव-विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ योगदान देने वाले इन 06 विभूतियों को मिला राजा मोरध्वज अलंकरण सम्मान…

राजा मोरध्वज महोत्सव-विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ योगदान देने वाले इन 06 विभूतियों को मिला राजा मोरध्वज अलंकरण सम्मान…

आरंग। इंडोर स्टेडियम आरंग में आयोजित दो दिवसीय राजा मोरध्वज महोत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेवा, दान, खेल, शिक्षा, कला और समाज सेवा के क्षेत्र मेंउल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। दानशीलता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्व. भागीरथी अग्रवाल की स्मृति में उनके पोते आशुतोष अग्रवाल को सम्मानित किया गया। आशुतोष अग्रवाल के स्व पुरुषोत्तम लाल अग्रवाल द्वारा स्वयं की भूमि क्रय कर स्कूल निर्माण हेतु दान देने तथा मुक्तिधाम में बैठने के लिए शेड निर्माण जैसे जनकल्याणकारी कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।गौ सेवा के क्षेत्र में आरंग निवासी राहुल जोशी, बागेश्वर नाथ गौशाला के संचालक, को सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त एवं बेसहारा गौवंश की सेवा, उपचार और संरक्षण में अनुकरणीय योगदान दिया है।खेल के क्षेत्र में रीवा निवासी 88 वर्षीय भुवन लाल नाशिने एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रुखमणी नाशिने को सम्मानित किया गया। भुवन लाल नाशिने अब तक 14 राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 32 स्वर्ण एवं 4 रजत पदक अर्जित कर चुके हैं। इसी कारण वे खेल जगत में ‘लौह पुरुष’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।शिक्षा के क्षेत्र में आरंग निवासी मुरली मनोहर देवांगन को प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में विशिष्ट योगदान हेतु सम्मान मिला।कला एवं संगीत के क्षेत्र में प्रभु लाल सहानी, प्रभु बैंड पार्टी के संस्थापक, एवं उनके सुपुत्र लल्ला सहानी को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उड़ीसा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में अपनी कला और संगीत के माध्यम से आरंग की ख्याति बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया।समाज सेवा के क्षेत्र में पीपला फाउंडेशन को जलदान महाअभियान, शिक्षा दान एवं मुक्तिधामों की स्वच्छता जैसे कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।इस अवसर पर महोत्सव के संयोजक केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन सहितइस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , विजय बघेल, सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास साहेब,आयोजन के संयोजक केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, ध्रुव कुमार मिर्धा एवं पीठाधीश राजीव लोचन महराज, विधायक रोहित साहू, इंद्र कुमार साहू, शालिनी राजपूत, आरंग पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समापन समारोह सम्मान, सेवा और विकास की नई सौगातों के साथ ऐतिहासिक बन गया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button