रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बहनों ने बांधी गुरु खुशवंत साहेब को राखी-की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं जनसेवा में निरंतर प्रगति की कामना

आरंग। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर आज विधायक कार्यालय नेता जी चौक उत्साह पूर्वक मनाया गया। आरंग तथा क्षेत्र के बहनो ने गुरु खुशवंत साहेब (कैबिनेट मंत्री दर्जा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छग शासन) को राखी बांधकर उनके दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं जनसेवा में निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब ने बहनों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र की सभी बहनों को अपनी ओर से राखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय परिवार की बहनों ने भी कार्यालय में पहुँचकर गुरु खुशवंत साहेब को राखी बांधी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
विनोद गुप्ता-आरंग


