Blog

यहाँ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा खोलने की उठी मांग-मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास को इन्होंने सौंपा ज्ञापन

यहाँ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा खोलने की उठी मांग-मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास को इन्होंने सौंपा ज्ञापन

आरंग।जनपद पंचायत आरंग के जनपद सभापति अमर राजेंद्र माण्डले द्वारा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भानसोज में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा खोले जाने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) अपेक्षा ब्यास जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला रायपुर को ज्ञापन सौंपा है।प्रेषित आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम भानसोज के आसपास लगभग 25 गांव का केंद्र है ग्रामीण क्षेत्रों की जनसंख्या अधिक है तथा क्षेत्र मुख्यतः कृषि आधारित है। वर्तमान में उक्त क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की कोई शाखा उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों, स्व-सहायता समूहों, पेंशनधारकों एवं आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं हेतु दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे समय एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।क्षेत्र में कृषि ऋण, केसीसी, धान खरीदी भुगतान, डीबीटी, पेंशन वितरण तथा स्व-सहायता समूहों के लेन-देन जैसी आवश्यक बैंकिंग सेवाओं की अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए यह मांग जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस संबंध में जनपद पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया गया है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम भानसोज में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा खोलने हेतु आवश्यक स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुलभ बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।ज्ञापन देते समय सहकारी समिति के सभी सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, किसान सुखीत साहू, द्रोण चंद्राकर, कृष्णा साहू, फविन्द साहू, लोमेश चंन्द्राकर, मंडी अध्यक्ष जगनमोहन यादव, त्रिलोचन साहू, आदि उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button