मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता संपन्न-प्रतिभागियो को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

आरंग। जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत गुल्लू में मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता संपन्न हुआ जिसमें प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रीति राकेश चंद्राकर जनपद सदस्य आरंग,हर्षा चंद्रशेखर साहू सरपंच,अशोक यादव पंच, पुष्पा यादव मंत्री भाजपा मंडल आरंग, परमेश्वर धीवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अतिथि अशोक यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मेंहदी कला अब केवल पारंपरिक कला नहीं हैं,बल्कि यह रोजगार और स्वालंबन का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।प्रीति राकेश चंद्राकर ने कहा कि माताएं और बहने अपनी कला को निखारने और भविष्य में इसे आजीविका से जोड़ने का आह्वान किया।
विनोद गुप्ता-आरंग


