मानक क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन-भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में दी गई विस्तार पूर्वक जानकारी

आरंग। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समोदा में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित मानक क्लब समोदा की मेंटर श्रीमती सुधा वर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में वैक्यूम फ्लास्क विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई ।इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ता मनोज कुमार शर्मा व्याख्याता सेजस आरंग ने भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय के प्राचार्य आज्ञाराम ठाकुर द्वारा मानक क्लब के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्मिता साय व्याख्याता रसायन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण हिमानी निषाद,खुशबू जलक्षत्री,अन्नूलाल निषाद, सुनीता नायक,रूपेंद्र साहू,नम्रता चंद्राकर,श्रुति मेनन,अंकुश मेश्राम,चंद्रावती पटेल एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
विनोद गुप्ता-आरंग




