माँ महालक्ष्मी जी की प्रतिमा का आज होगा विसर्जन-धनतेरस को यहां किया गया था स्थापना…

आरंग।मां दंतेश्वरी महालक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा स्थापित महालक्ष्मी जी की प्रतिमा का आज विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया जायेगा। आपको बता दे की इस वर्ष पहली बार मां दंतेश्वरी महालक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा माँ महालक्ष्मी जी के भव्य प्रतिमा का स्थापना धनतेरस यानी 18 अक्टूबर को आजाद चौक में किया गया था। महा लक्ष्मी पूजन के दिन 20 अक्टूबर को 56 भोग एवं महाआरती किया गया था। स्थापना के बाद से नगर के श्रद्धालु माँ लक्ष्मी के दर्शन के लिए लगातार पहुच रहे थे। आज 23 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा के साथ माँ महालक्ष्मी के प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग


