Blog

महाशिवरात्री-पांच-कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धी, गायत्री महायज्ञ आज से शुरू-आज भव्य कलश यात्रा

महाशिवरात्री-पांच-कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धी, गायत्री महायज्ञ आज से शुरू-आज भव्य कलश यात्रा

आरंग। महाशिवरात्री के पावन पर्व पर वार्षिकोत्सव एवं पांच-कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धी, गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रवचन, शिव महापुराण कथा युग संदेश नारीसशक्ति करण देवपरिवार विस्तार व राष्ट्र-जागरण दीप-महायज्ञ का भव्य आयोजन गायत्री गौशाला केन्द्र-बिरबिरा (नरियरा, कोसमखुंटा) गनौद, आरंग, रायपुर छ.ग. में आज 14 फ़रवरी से शुरू हो रहा है। आज शनिवार, 14 फरवरी 2026 को दोपहर 2.00 बजे – मंगलकलश यात्रा एवं देव-गंगा पूजन सायं 5.00 से 7.00 बजे तक संगीत प्रवचन व युग-संदेश एवं आरती, प्रसाद वितरण रविवार, 15 फरवरी 2026 को प्रातः 6.00 से 8.00 बजे ध्यान-साधना, प्रज्ञा-योग व्यायाम प्रातः 8.00 से 10.00 बजे विशेष देव-पुजन व प्रज्ञेश्वर-महादेव का अभिषेक प्रातः 10.00 से 2.00 बजे तक विभिन्न संस्कार, यज्ञ, पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा।सायं 3.00 से 7.00 बजे तक शिव महापुराण कथा एवं युग-संदेश नारी सशक्तिकरण व देव परिवार विस्तार, सहस्त्र वेदिय दीप-महायज्ञ, देव विदाई की जायेगी। आयोजकों ने बताया कि सभी संस्कार दीक्षा, पुंसवन, मुंण्डन, अन्नप्राशन, विद्यारंभ, विवाह संस्कार निः शुल्क होगें।तथा यज्ञ हवन में भाग लेने हेतु श्रद्धालुओं को भारतीय वेषभुषा (धोती-कुर्ता) में आना होगा। उन्होंने अपील की है कि इस विशेष कार्यक्रम में भाग लेकर सुख-सौभाग्य, अक्षय-पुण्य एवं दैवीय कृपा के भागीदार बनें तथा देव-दुर्लभ मानव जीवन को धन्य बनावें।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button